Friday, April 19, 2024

21 सहायक परियोजना अधिकारी की बहाली

बीजापुर

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ जिला इकाई के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को विधायक विक्रम शाह मंडावी से मुलाकात कर उन्हें 21 एपीओ की बहाली के लिए धन्यवाद दिया। 66 दिनों तक चली मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान इनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। मंत्री कवासी लखमा की पहल के बाद हड़ताल स्थगित की गई थी।कर्मचारियों की बहाली के लिए स्थानीय विधायक से लगातार संपर्क में थे, विधायक ने सक्रियता दिखाते हुए इन कर्मचारियों को आश्वस्त किया था। महासंघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हड़ताल के दौरान व हड़ताल के बाद भी जब कभी विधायक मंडावी के पास अपनी समस्याओं को लेकर गए, उनके द्वारा गंभीरतापूर्वक सुनते हुए निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई की गई। 21 सहायक परियोजना अधिकारियों की बहाली के लिए भी कई बार उनके पास जाना हुआ। हमारी समस्याओं को समझते हुए उन्होंने उच्च स्तर पर लगातार संपर्क कर प्रयास किया।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles