साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर , रह रहे वासियों ने लगाया शमशान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

NAHIDA QURESHI

April 23, 2024

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर , रह रहे वासियों ने लगाया शमशान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Published on: April 23, 2024
---Advertisement---

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर विवादों में है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा पर शमशान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं ग्रामीण ने प्रज्ञा ठाकुर मुरदाबाद के नारे भी लगाए हैं।

नई जेल के पास स्थित नेवरी गांव का यह मामला बताया जा रहा है। नेवरी गांव के श्मशान घाट के पास प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आश्रम बनाने के लिए 5 हजार स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा है। वहीं, प्लॉट के पास सालों से शमशान घाट स्थित है। सोमवार रात को जेसीबी से दीवार तोड़ी जा रही थी। यह देख आसपास के रहवासी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

रहवासियों का आरोप है कि यहां पर श्मशान की जमीन पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा कब्जा किया जा रहा है। वह सोमवार रात करीब नौ बजे जेसीबी साथ में लेकर आईं थी। यहां उन्होंने श्मशान की दीवार तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया है। सोमवार रात ग्रामीण के हंगामा करने के बाद जेसीबी छोड़ ड्राइवर भाग गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now