Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
RSS प्रमुख मोहन भागवत 15 को आएंगे रायपुर, पदाधिकारियों से करेंगे चर्चा
रायपुर :राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे दो दिनों में संघ के स्वयंसेवकों के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

इसके साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि मोहन भागवत अभी मध्यप्रदेश दौरे में हैं। वे वहां से सड़क मार्ग से 15 अगस्त की शाम 6 बजे रायपुर पहुचेंगे। यहां जागृति मंडल में रात्रि विश्राम करेंगे।
दूसरे दिन 16 अगस्त की सुबह 07 बजे अभ्यास वर्ग की बैठक लेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे प्रान्त और मध्य कौशल की बैठक लेंगे। वहीं दोपहर 3 से 6 बजे चुनिंदा लोगों से मुलाकात करेंगे। 7 से 9 बजे तक बौद्धिक चर्चा करेंगे। 17 अगस्त को भागवत रायपुर से रवाना हो जाएंगे।
gf06kl
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.