समाजवादी पार्टी ने छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ और आंगनबाड़ी संघ को दिया अपना समर्थन

छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ एवं आंगनबाड़ी संघ का बुधपारा धरना स्थल पर नियमिति कारण को लेकर धरना प्रदर्शन किया जिसमे सपा के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद जी के निर्देशानुसार बृजेश चौरसिया सपा जिला अध्यक्ष का पूरा समर्थन रहा ,देखा जा रहा है की सपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है की अगर छ.ग.में सपा की सरकार बनती है तो नियमानुसार तृतीय ,चतुर्थ तथा जो सविदा के समकक्ष होंगे उन्हें सविंदा का न्यूनतम वेतन मान में तत्काल उनके सबंधित विभाग का कर्मी बनाया जाएगा, उसके कुछ वर्ष के पश्चात चुनाव पूर्व उन्हें विभाग में स्थायीकरण व स्थाई कर्मी बनाया जाएगा जैसे एमपी राजस्थान में किया गया है।
आउटसोर्सिंग प्लेसमेंट ठेका वालो को अन्य राज्य दिल्ली उड़ीसा हिमाचल की तर्ज में स्थायी करण किया जाएगा।
सविदा वालो को दैनिक वेतन भोगियो को अन्य राज्यों राजस्थान उड़ीसा राज्य की भांति स्थायीकरण अथवा नियमितिकरण जो संभव उस व्यवस्था से विभाग में मर्ज करेंगे
श्रमायुक्त दर /कलेक्टर दर श्रमिको को एमपी के तर्ज पर तत्काल स्थाई कर्मी बनाएंगे। बिना कोई वेतन वृद्धि किये। भविष्य में महंगाई भत्ता वेतन वृद्धि नियमानुसार दी जाएगी। पेंशन, अनुकम्पा समस्त नियमित कर्मचारियों को दिए जाने वाले लाभ दिए जाएंगे। श्री चौरसिया ने
अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा और आंगनवाड़ी प्रदेश अध्यक्ष सरिता पाठक, प्रांताध्यक्ष हेमा,भारती साहू ,पद्मावती साहू ,सुषमा, भुनेश्वरी तिवारी ,भारती मिश्रा जिला अध्यक्ष बिलासपुर प्रांताध्यक्ष गजेंद्र झा और समस्त 54 विभाग, 40 निगम मंडल आयोग के 5 लाख अनियमित कर्मचारी गण के साथ समाजवादी पार्टी सदैव साथ है आगे भी रहेगी
कार्यक्रम में मौजूद सपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश तिवारी, कोषाध्यक्ष शुभम छतरी, सपा के वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर शर्मा, सपा लो व राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश साहू यूजन सभा के जिलाध्यक्ष कैफ मंजूर सपा यूजन सभा के जिला उपाध्यक्ष शानदार हैदर समाजवादी पार्टी ने छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ और आंगनबाड़ी संघ को दिया अपना समर्थन

Exit mobile version