Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विवि परिसर रायपुर में छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रातांध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। निर्वाचन अधिकारी आरबी साहू, सहायक निर्वाचन अधिकारी वीपी तिवारी थे। सभी जिलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संजय सिंह ने नामांकन पत्र भरा। कोई और उम्मादवार नहीं था।

निर्वाचन अधिकारी ने संजय सिंह को छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का निर्विरोध प्रातांध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता विजय झा, रौशनी ठाकुर, शिव मिश्रा, पीडी मानिकपुरी, अनिल शर्णा, वीपी तिवारी, कमल वर्मा, रायपुर जिला अध्यक्ष राजेश सोनी आदि उपस्थित थे।
3qa9vt