Friday, April 19, 2024

बीते दो दिनों में सऊदी गठबंधन सेना ने मार गिराए 156 हूति विद्रोही

बीते दो दिनों में सऊदी गठबंधन सेना ने मार गिराए 156 हूति विद्रोही

यमन के उत्तरपूर्वी प्रांत हज्जाह में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के बीच जंग तेज हो गई है। जिसके चलते बीते दो दिनों में कम से कम 156 हूती लड़ाके मारे गए हैं. चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सैन्य सूत्रों ने बताया कि हराड शहर में सेना और लड़ाकों के बीच झड़प हुई है।

जिसकी सीमा सऊदी अरब से लगती है। अकेले हरदाद में ही शुक्रवार को 106 हूती विद्रहियों की मौत हुई है. गठबंधन सेना के हमलों में हूती विद्रोहियों के कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
हूती विद्रोहियों ने कुछ दिन पहले ही हरदाद शहर से सेना को बाहर जाने पर मजबूर किया था। उस समय 60 सैनिकों की मौत हुई थी और 140 अन्य घायल हुए थे। फिर 17 फरवरी को सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के युद्धक विमानों के जरिए यमन के सैनिकों ने हूती विद्रोहियों को अब्द जिले से खदेड़ दिया था।

विद्रोहियों यमन सेना के ठिकानों की ओर बढ़ रहे थे। तभी उन्हें रोकने के लिए उनपर हमला किया। इसमें 50 विद्रोहियों को मारा गया और कई अन्य घायल हुए।

सेना ने इनके खात्मे के लिए 10 बम बरसाने में सक्षम ड्रोन का भी इस्तेमाल किया। इससे पहले इसी तरह की जंग मारिब में भी हुई थी। उसमें भी सैकड़ों की संख्या में हूती मारे गए। हाल ही में हूती विद्रोही उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी को निशाना बनाया था।

इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई थी, जिनमें दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक था। वहीं कई अन्य लोग घायल भी हुए थे।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles