Thursday, September 19, 2024

पालघर/ महिलाओं की रक्षा में विफल राज्य सरकार, भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली सौंपा ज्ञापन…

Reported by : सलीम कुरैशी (पालघर)…

पालघर : महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी का राज्य सरकार पर आरोप है कि राज्य के बहुत से जिलों में बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामलें सामने आ रहे है. राज्य में महाविकास गठबंधन सरकार विफल महिलाओं की रक्षा करने में विफल नजर आ रही है. इसी कड़ी में आज पालघर तहसील में महाविकास गठबंधन सरकार की विफलता पर बताते हुवे भारतीय जनता पार्टी पालघर की जिला महिला मोर्चा द्वारा विरोध जताते हुवे, राज्य की गठबंधित सरकार के खिलाफ जन मोर्चा आंदोलन रैली निकाली गई, पालघर भाजपा महिला मोर्चा की रैली कलेक्टर कार्यालय तक पहुँच ज्ञापन सौंपा गया.

इस दौरान पालघर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति भोये, रंजना सांखे, गीतांजलि ताई सेव, अर्चना पाटिल, जिला महामंत्री कोषाध्यक्ष नीता ढोड़ी, जिला उपाध्यक्ष वीणा देशमुख, सांसद प्रतिनिधि चंदा दुबे और जिला युवा अध्यक्ष सलोनी वेड के साथ-साथ पालघर जिला परिषद के सभी नगरसेवकों, सभी भाजपा के पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ताओं और युवा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया.

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles