पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया सुुरजपुुर बालक हाई स्कूल में सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती

सूरजपुर : भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय नई दिल्ली तथा रा.से.यो. क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार संत गहिरा गुरु विश्व विद्यालय अम्बिकापुर सरगुजा के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई शासकीय बालक उ०मा०वि० सूरजपुर द्वारा 23 जनवरी 2021 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयन्ती को पराकम दिवस के रुप में मनाया गया।

प्राचार्य लेफ सिंह के द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के छाया चित्र पर धूप दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने अपने जीवन भर देश को आजादी दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा में बीताया। हमें नेताजी के आदर्शों व विचारों को अमल करना चाहिए तथा उनके द्वारा बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए तभी हमारा देश का विकास एवं एकता संभव है। कार्यक्रम को हीरामणि पाण्डेय, गुलाब चन्द साहू, दया नन्द चैबे, प्रवीण तिवारी, प्रियंका मिश्रा, योगेश पाण्डेय ने संबोधित किया। इन सभी वक्ताओं ने युवा पीढ़ी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के आदर्शो एवं विचारों को अमल करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्था से एस.एम. नसीम, सुनील दत्त तिवारी, सुनील कुजुर, मानसाय टोप्पो, मुकेश सिंह, कमलेश पाण्डेय, रश्मि डेहरिया, रानु सिंह, शिवशंकर कुशवाहा, राबिन्स लकड़ा, नारद मिंज, अजय उपाध्याय के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक मनिलाल सिंह, नितिन जायसवाल, अनिल पाण्डेय, गुलाब सिंह, एवं अन्य स्वयं सेवक मुख्य रुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश राजवाड़े ने किया।