बस्तर के प्रसिद्ध वैद्यराज हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार

रायपुर/नारायणपुर नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर के जाने-माने वैद्यराज हेमचंद मांझी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। उन्होंने हाथ जोड़कर वैद्यराज हेमचंद मांझी का अभिवादन किया।