
संशोधन के तहत जो नागरिक 31 मार्च 2022 तक अपना आधार और पैन लिंक नहीं करा पाए उनके पास एक और मौका 31 मार्च 2023 तक है। लेकिन यह मौका उन्हे जुर्माने के साथ मिलेगा
रायपुर. पैन से आधार को लिंक करने की अंतिम तारीख को लेकर कई बार संशोधन किया। केंद्र सरकार ने पैन कार्ड को आधार नंबर से लिंक करने की समय सीमा 31 मार्च 2023 तक बढ़ा दी है, जबकि पहले की समय सीमा इस साल 31 मार्च 2022 थी। हालांकि इस साल 1 अप्रैल से जिन करदाताओं ने अभी तक पैन कार्ड को अपने आधार नंबर से लिंक नहीं किया है, उन्हें जुर्माना भरना होगा।