नालियों को खुला छोड़ दे रहा मंत्री का धौस, आम जन परेशान अब महिला गिरी नाले में

महिला गिरी नाले में

ये तस्वीर राजधानी के महावीर नगर के गायत्री विहार काॅलोनी की है। छोटी नाली को चौड़ी करने के लिए एक महीने पहले खोदा गया। इससे काॅलोनी के करीब 200 छोटी-बड़ी दुकानें और मकान प्रभावित हुए। बरसात के मौसम में ये नाली बजबजा रही है, लेकिन न तो इसे बनाया गया, न ही ढांका गया। अब यहां इस तरह लोग गिर रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।गायत्री नगर के रवि कुमार ने बताया कि लोग पटिया लगाकर काम चला रहे हैं। हमने ठेकेदार को फोन लगाया तो उसने कहा ‘‘जब समय मिलेगा, तब काम होगा। जिससे शिकायत करना है कर दो, मै मंत्री का आदमी हूं।’’ पार्थ घोष ने बताया कि माेहल्ले में किराने की दुकान है। यहां महिला घर का सामान लेने आई थी। पटिया का बैलेंस बिगड़ा तो गिर गई। ये रोज हो रहा है।इस जगह पर पूर्व सांसद पीआर खूंटे व वर्तमान विधायक मनोज मंडावी का भी निवास स्थान है