Sunday, September 8, 2024

प्रदेशवासियों को गर्मी से नही मिलेगी राहत , राजस्थान से आ रही हवाओ ने राज्य का तापमान बढ़ाया

रायपुर। प्रदेशवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश में राजस्थान से आ रही गर्म हवा ने राज्य का तापमान बढ़ा दिया है। प्रदेश के 11 से अधिक जिले लू चपेट में है। आज भी लू के आसार हैं। मुंगेली सबसे गर्म जिला रहा। यहां तापमान 47.6 पहुंच गया।

सांकेतिक तस्वीर

तो वही रायपुर में 45.8 तक टेम्परेचर पहुँच चुका, तापमान को देखते हुए डॉक्टर्स ने 12 से 4 बजे के बीच घर से न निकलने चेतावनी दी है।वहीं मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में अभी भी करीब 8 से 10 दिन बाकी है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट सागर, रायसेन, सीहोर और नर्मदापुरम में गरज-चमक के साथ बूंदाबादी की संभावना जताई गई है।वहीं राजगढ़, ग्वालियर, दतिया, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निमाड़ी और सतना जिले में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। तापामान की बात करें, तो भोपाल में 42.7℃, इंदौर में 40.6℃ रहा तापमान, जबलपुर में 43.4℃, ग्वालियर में 46.2℃ रहा तापमान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान नौगांव में 47℃ दर्ज किया गया

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles