Tuesday, March 19, 2024

दुकानदार को नहीं है अधिकार की दुकान में लगाए तख्ती “बिका हुआ माल वापस नही होगा ” हो जायेगी जेल , अंतराष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम की कार्य बैठक संपन्न , कार्यकर्ताओ का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति द्वारा रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित हॉटल महाराजा में संपन्न की गई जिसमे प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओ ने सम्मेलन के आयोजन को सफल बनाया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुलवंत सिंह सलूजा उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष
निर्मला साहू ने किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ डाइजेस्ट न्यूज की संपादक नाहिदा कुरैशी रायपुर, समिति की पुर्व अध्यक्ष श्रीमती अरविंदर कौर व हेमंत साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्प गुच्छ व फूल माला पहना कर उपस्थित अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि सलूजा जी ने बताया कि दुकानदार ने यदि बिका हुआ माल वापस न होगा लिखा तो सजा , छपवाना महंगा पड़ेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे अमर्यादित और गैर कानूनी करार
देते हुये रोक लगा दी है। ऐसे संदेश लिखने वालों के खिलाफ प्रशासन
कार्यवाही करेगा।
• उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य और रसद अनुभाग के प्रमुख सचिव श्री नवीन
चंद्र वाजपेयी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को भेजे शासनादेश में कहा
कि व्यापारियों द्वारा उपभोक्ताओं को खरीदे गए समान के लिए जो बिल,
बीजक दिया जाता है, उस पर एक बार बिका हुआ माल वापस नहीं होगा, न ही बदला जायेगा अंकित रहता है। यह वाक्य अंकित करवाना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा (1) के प्रावधान के विरूद्ध है। शासनादेश में कहा गया है कि ऐसे वाक्यों से उपभोक्ताओं के हितों का हनन होता है। इसे
लिखवाने से रोका जाए। इसका पालन न करने वाले व्यापारियों और
दुकानदारों का दंडित किया जाए,मंडलायुक्त ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासना देश पर तत्काल अनुपालन करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों व गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा उन्होंने संगठन से जुड़ने का लाभ व अन्य अधिकारों से किस तरह आम जनमानस को सुविधाएं मिल सके इन तथ्यों की जानकारी प्रदान किया, उन्होंने उपभोक्ताओं को ठगे जाने पर अपने हक की लड़ाई के लिए उनके अधिकारों को बताया तो साथ ही इसमे संगठन के भूमिका पर भी प्रकाश डाला। सलूजा ने उपभोक्ता फोरम में उपभोक्ताओं के अधिकार के लिए मामला दर्ज करने से लेकर न्यायिक प्रक्रिया और उसकी शक्ति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया,नाहिदा कुरैशी ने उपभोक्ता फोरम के आरंभ होने से लेकर अब तक फोरम की कार्यप्रणाली और न्याय न मिल पाने की उपभोक्ताओं की लड़ाई के संदर्भ में उपस्थित फोरम के कार्यकर्ताओ को जानकारी दी उन्होंने अपने वक्तव्य में –

उपभोक्ताओं के अधिकारो को बताया-
जीवन एवं संपत्ति के लिए हानिकारक सामान और सेवाओं के विपणन के
खिलाफ सुरक्षा का अधिकार ।
सामान अथवा सेवाओं की गुणवत्ता, मात्रा, क्षमता, शुद्धता, स्तर और
मूल्य, जैसा भी मामला हो, के बारे में जानकारी का अधिकार ताकि
उपभोक्ताओं को अनुचित व्यापार पद्धातियों से बचाया जा सकें।
जहां तक संभव हो उचित मूल्यों पर विभिन्न प्रकार के सामान तथा
सेवाओं तक पहुंचने की आश्वासन।

तत्पश्चात उपस्थित

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश व जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को परिचय पत्र दिए गए। कार्यक्रम में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से पदाधिकारियों ने शिरकत किया था। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव जयशंकर प्रसाद निराला व जिला युवा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष दिव्या साहू ने किया। अंत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही साहू ने आभार प्रकट कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उपभोक्ताओं के अधिकार के लिए मामला दर्ज करने से लेकर उसकी शक्ति के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि के हाथों प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश व जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को परिचय पत्र दिए गए। कार्यक्रम में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से पदाधिकारियों ने शिरकत किया था,कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव जयशंकर प्रसाद निराला व जिला युवा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष दिव्या साहू ने किया। अंत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती साहू ने आभार प्रकट कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष
पंकज सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश दुबे, संगठन मंत्री रवि साहू, संगठन मंत्री यशवंत साहू, संजय साहू प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय साहू, जिला अध्यक्ष रायपुर के नीलेश्वर साहू मुक्ता सोनी, महासचिव हेमलता साहू दीपासोनी, महासचिव गीता शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्पा साहू, प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न साहू, शीतल साहू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मनोज साहू,दिनेश पीटर बेमेतरा जिला अध्यक्ष सुभाष देवल, प्रतिमा चंद्राकर,दिलेश्वर साहू, उमेश्वर दुबे, प्रदेश सह सचिव विक्रम तिवारी, प्रदेश सचिव गौरव गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles