कॉटेज में घूमती वह चीज क्‍या एलियन है? कैमरे में कैद हुई जब पूरी घटना

एलियंस के अस्तित्‍व की बात आती है, तो दुनिया की एक बड़ी आबादी इनके वजूद पर भरोसा नहीं करती। लेकिन हर बार ऐसे उदाहरण और दावे सबूत के साथ पेश किए जाते हैं, जो शक पैदा करते हैं। एलियंस हैं या नहीं, इस पर वैज्ञानिकों की रिसर्च जारी है, बीच-बीच में कुछ घटनाएं हैरान कर जाती हैं। ऐसा ही एक वाकया अमेरिका से सामने आया है। यहां एक शख्‍स ने दावा किया है कि उसके कॉटेज में लगे सीसीटीवी में एक एलियन का फुटेज कैद हुआ है। डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, डगलस विंडसर मैकलोनी III

नाम के शख्‍स ने यह दावा किया है। उन्‍होंने कहा कि जो दुबला-पतला रहस्‍यमयी प्राणी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ वह चलता तो इंसानों की तरह है, लेकिन उसके घुटने मुड़े हुए थे। घटना अमेरिका में केंटकी के मूरहेड की है। वहां डगलस विंडसर का एक कॉटेज है। डगलस ने एक फेसबुक पोस्‍ट में बताया कि यह सब 8 जुलाई को हुआ था। उन्‍होंने कहा कि वीडियो में उस चीज को देखा जा सकता है। वह इंसानों की तरह चलता है। वह कितना कमजोर है। उसके घुटने मुड़े हुए हैं। वह वीडियो अब पब्लिक में है, जिसे देखकर साफ पता चलता है कि कोई बेहद कमजोर जीव धीरे-धीरे और झुककर आगे बढ़ रहा है। इस वीडियो पर लोग भी अपनी राय दे रहे हैं। कई ने तो इसे रोंगटे खड़े कर देने वाला बताया है।कुछ लोगों ने कहा कि वह मॉर्फ सूट में कोई शख्‍स हो सकता है या फ‍िर कोई बूढ़ी दादी मां। एक ने लिखा कि वह काफी डरावना है। यह शख्‍स ने रिप्‍लाई किया कि वह इंसान तो बिलकुल नहीं हो सकता। एक ने कहा कि वह कोई पतला आदमी हो सकता है। एक शख्‍स ने कह दिया कि वह बॉडी सूट में कोई इंसान है। कुछ यूजर्स ने इसे मजाक बताया है

बहरहाल, वीडियो में दिख रही चीज क्‍या है, यह स्‍पष्‍ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अमेरिका जैसे देश में लोग एलियंस पर काफी यकीन करते हैं, ऐसे में इस फुटेज को एलियंस से जोड़कर देखना हैरानी भरा नहीं लगता। 

कल ही हमने आपको बताया था कि अमेरिका में ऐसे हॉटस्‍पॉट एरिया हैं, जहां आम लोगों के जाने पर मनाही है।ऐसे ही एक ‘हॉटस्‍पॉट एरिया 51′ में काम करने का दावा करने वाले एक पूर्व इंजीनियर का मानना था कि अमेरिका एलियंस को बंदी बना रहा है। बिल यूहाउस नाम के शख्‍स ने अमेरिका में एक सीक्रेट मिलिट्री बेस पर काम किया था। उनका दावा था कि वास्‍तव में उस साइट पर एलियंस की मौजूदगी थी।  

Exit mobile version