Tuesday, September 17, 2024

अधड़ के साथ प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश तो वही मध्यप्रदेश का ये रहेगा मौसम का हाल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के शुरू होने के साथ ही प्री-मानसून एक्टिविटी जारी  है। राजधानी रायपुर में भी नौतपा में राहत की बारिश का दौर जारी है। छाए हुए बादल और हवा ने गर्मी से राहत दे रही है। तापमान 40 डिग्री के करीब है। आज भी कुछ स्थानों पर बारिश को संभावना है। अधड़ के साथ प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।दूसरी ओर मध्य प्रदेश में नौतपा के शुरू होने के साथ ही प्री-मानसून एक्टिविटी जारी  है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से प्रदेश में नमी आ रही है। पिछले 24 घंटों में कटनी, शहडोल, जबलपुर, दमोह, ग्वालियर में जोरदार बारिश हुई।आज भी रीवा, शहडोल संभाग के जिलों समेत भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर,पन्ना,बालाघाट,सिवनी, मंडला में बारिश के आसार हैं।  भोपाल में तापमान 40.2℃, इंदौर में 38.0℃, जबलपुर में 39.3℃, ग्वालियर में 41.5℃ अधिकतम तापमान रहा।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles