राजधानी के खमतराई थाना अंतर्गत बंजारी मंदिर चौक के पास एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खमतराई थाने में अपराध दर्ज किया गया है। खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि बीती रात महिला अपने पति के साथ बंजारी माता चौक पर सवारी के इंतजार में खड़ी थी। तभी दो युवक आये पीड़ित के पति से कहा कि आपको भैया बुला रहे हैं। पति देखने गया इतने में दोनों युवक महिला को अगवाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ली है। आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खमतराई थाना पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित की शिनाख्त मुकेश साहू और राजेश के रूप में हुई है। दोनों ही आरोपित रावभाठा इलाके के रहने वाले हैं और पेशे से ड्राइवर हैं। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद रायगढ़ फरार हो गए थे, जहां कंट्री थाना पुलिस ने उन्हें ट्रेस करके गुरुवार देर रात में धर दबोचा था।