रायपुर : अस्पताल संचालक संग दो डॉक्टर गिरफ्तार

राजधानी हॉस्पिटल के संचालक और दो डॉक्टरों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

रायपुर। पचपेढ़ी नाका स्थित राजधानी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आग लगने के मामले में अस्पताल संचालक मंडल के दो डॉक्टर सचिन मल और अरविंदो राय को गिरफ्तार किया गया है। 

गैर इरादतन हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों डॉक्टर्स को गिरफ्तार कर लिया है। टिकरापारा थाने में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज है।

गौरतलब है कि अस्पताल में आग लगने से 6 लोगों की जान गई थी। और कई मरीज़ घायल भी हुए थे |