Tuesday, September 17, 2024

पुलिस की घेराबंदी में 745 नग हीरे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार….

गरियाबंद : गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करी के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्कर पिता-पुत्र को 745 नग हीरे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों पड़ोसी राज्य ओडिशा के रहने वाले हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मैनपुर-देवभोग मार्ग पर कुशियार बरछा कचना ध्रुवा के पास घेराबंदी कर उन्हें दबोचा। पुलिस ने बरामद हीरा पत्थर की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी है।

एसपी जेआर ठाकुर ने बुधवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पायलीखंड के हीरा पत्थर को बेचने के लिए दो लोग स्लेटी रंग की स्कूटी से शोभा थाना क्षेत्र के रास्ते ओडिशा जा रहे है।

इस पर शोभा थाना पुलिस व स्पेशल टीम ने मैनपुर-देवभोग मार्ग पर नाकेबंदी कर संदेह के आधार पर स्लेटी रंग की स्कूटी रोकी तो उस पर सवार दोनों लोग भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। उनके पास से 745 नग हीरा पत्थर बरामद किया गया है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles