40 फुट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत एक की हालत गंभीर

NAHIDA QURESHI

April 25, 2024

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

40 फुट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत एक की हालत गंभीर

Published on: April 25, 2024
---Advertisement---

मुंबई के मलाड इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत के 40 फुट गहरे सेप्टिक टैंक में गिरने से कम से कम दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना अपराह्न करीब 3:50 बजे हुई और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कम से कम तीन से चार लोग भूमिगत सेप्टिक टैंक में गिर गए।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मुंबई दमकल विभाग के अधिकारियों ने फंसे हुए तीन मजदूरों को बचाया और उन्हें जोगेश्वरी स्थित ट्रॉमा केयर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि मौके से बचाए गए एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now