Saturday, April 20, 2024

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के नेतृत्व में प्रदेशभर से हजयात्रा पर जाने वाले 383 हजयात्री 24 जून को मुंबई से जेद्दाह के लिए रवाना होंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के नेतृत्व में प्रदेशभर से हजयात्रा पर जाने वाले 383 हजयात्री 24 जून को मुंबई से जेद्दाह के लिए रवाना होंगे। इसमें 203 पुरुष एवं 180 महिलाएं हैं। यात्रा को केवल 10 दिन शेष रहने से राजधानी में हजयात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण किया गया है।
स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हजयात्रियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की तरक्की और खुशहाली की दुआ अवश्य करें। हजयात्रियों को हज किट का वितरण भी किया। राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने कहा कि सऊदी अरब सरकार के कायदे कानून अलग हैं। कानून का पालन करते हुए ऐसी छाप छोड़ें कि हमारे देश, राज्य का नाम रोशन हो।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles