Tuesday, May 21, 2024

अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न हालात में मिला इलाके में फैली सनसनी

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

Crime : महिला की नहीं हो पाई है शिनाख्त, अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर शव फेंकने की जताई जा रही आशंका

सूरजपुर. जिला मुख्यालय से लगे एक गांव में अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला के शरीर से कुछ कपड़े गायब थे जबकि उसका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

सूरजपुर रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर दूर ग्राम तेंदूपारा में रविवार को खेत में एक अज्ञात महिला का शव लोगों ने देखा। इसकी सूचना तत्काल उन्होंने बसदेई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। महिला के शरीर से कुछ कपड़े गायब थे जबकि उसका मुंह कपड़े से बंधा हुआ था।

महिला के शरीर पर भी जगह-जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने महिला के शव की पहचान कराने की कोशिश ग्रामीणों से की लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका। आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव यहां फेंका गया होगा। महिला के पहनावे देख ऐसा माना जा रहा है कि वह बाहर की होगी। महिला की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पखवाड़े भर पूर्व नगरपालिका कर्मचारी 25 वर्षीय हेमंत साहू की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली थी, इस मामले में भी पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। जबकि उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। परिस्थितियां भी हत्या की ओर इशारा कर रहे थे, इसके बाद भी पुलिस अब तक इस गुत्थी को सुलझा नहीं पाई है। नगर में यह भी चर्चा है कि राजनीतिक दबाव वश पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर रही है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles