माना जा रहा है कि 1 जुलाई से कर्मचारियों के डीए में इजाफा हो सकता है। केंद्र सरकार के जिन कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिलता था, उन्हें अब बढ़कर 39 फीसदी डीए मिलेगा
महंगाई बढ़ने के साथ सरकारी कर्मचारियों को इस महीने के अंत तक महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी की सौगात मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AICPI Index 127 अंक से ऊपर पहुंच गया है। इसलिए, सरकार तीन नहीं सीधे पांच फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा। ऐसा होने पर कर्मचारियों के वेतन में 34,000 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।

जनवरी में 7वें पे कमीशन के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 31 से 34 फीसदी कर दिया गया था। ऐसा AICPI के आधार पर संशोधित किया गया था। अप्रैल में खुदरा महंगाई 7.79 फीसदी हो गई, जो आठ साल का उच्चतम स्तर है।