
अजमेर।
राजस्थान के अजमेर से रिश्तों का खून कर देने वाली खबर सामने आई है। साथ ही यह खबर वर्तमान समाज में रिश्तों के मायने समझाने के लिए भी काफी है। यहां अजमेर के आदर्श नगर थाना स्थित बड़लिया गांव में मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के चाकू घोंप दिया है। इस वारदात के बाद बड़ा भाई घायल हो गया उसे घायल अवस्था में जेएलएन अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए है।
खेत में गाय- बकरियां घुसने को लेकर हुआ था विवाद
आदर्श नगर थाने के उपनिरीक्षक कन्हैया लाल ने बताया कि बडलिया गांव निवासी रामनाथ और उसके छोटे भाई चंपा नाथ के बीच खेत में गाय व बकरियां घुसने को लेकर मामूली विवाद हो गया था, जिससे गुस्साए चंपा नाथ ने बड़े भाई रामनाथ के सिर में चाकू से वार कर दिया। चाकू के वार से रामनाथ बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वारदात के फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने दबोचा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने हमलावर चंपा नाथ की खोज शुरू कर दी थी, जिसके चंद घंटो बाद ही उसे दबोच लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल रामनाथ का मेडिकल मुआयना करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं आरोपी चंपा नाथ को न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
jigevv
kl24co
safe canadian pharmacies online
list of canadian pharmacies