Saturday, July 27, 2024

राजधानी वारदात / गांजा पीने से रोका तो कर दी हत्या, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Chhattisgarh Digest News ; Reported by : दिनेश चंद्र कुमार , Edited by : नाहिदा कुरैशी, फरहान युनूस …

राजधानी वारदात / गांजा पीने से रोका तो गुस्साए बदमाशों ने युवक की हत्या कर दी ; पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की भी वारदात. शहर के तेलीबांधा और खमतराई थाना इलाकों में हुईं घटनाएं दोनों ही मामलों की जांच कर आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई कर रही पुलिस ।

केस- 1

रायपुर / शहर के तेलीबांधा इलाके में एक युवक की मामूली बहस की वजह से हत्या कर दी गई। सोमवार की देर रात शहर के काशीराम नगर इलाके में प्रवीण साहू नाम के युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी अनुसार प्रवीण द्वारा शेख सद्दाम और देवराज यादव नाम के युवकों से यह कह रहा था कि वो उसके घर के पास बैठकर गांजा ना पीएं। बात बदमाशों को पसंद नहीं आई और आरोपियों ने प्रवीण की हत्या कर दी।

मामले मे पुलिस का कहना है कि पुलिस हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जल्द ही पुलिस ऐसे जगहों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने की तैयारी में है, जिन जगहों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है।

वहीं दूसरे मामले में खमतराई इलाके में एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया गया।

केस- 2
दूसरा मामला खमतराई थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर का है। यहां कुछ लोगों का महज 16 साल के लड़के मोनू से विवाद हो गया था। पुरानी घटना का बदला लेने मकसद से आरोपी आशीष दुबे और उसका साथी प्रकाश दुबे घर से निकले। मोनू ट्रक में हेल्पर का काम करता था। घटना के वक्त वो ट्रक में ही था। आरोपियों ने मोनू को ट्रक से नीचे उतारा और मारपीट की। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से मोनू पर कई वार कर दिए। बुरी तरह से घायल मोनू का इलाज नजदीक के अस्पताल में किया जा रहा है।

दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कर अब पुलिस छानबीन कर रही है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles