Saturday, July 27, 2024

विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए विधायक विकास उपाध्याय को दिया बधाई

Chhattisgarh Digest News Desk :

रायपुर/ 15 विधायको की औपचारिक रूप पर विधिवत घोषणा होने पर संसदीय सचिव बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं के चेहरे पर दिखी खुशी इसमे सभी वर्गों का रखा गया है विशेष ध्यान रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय जी को संसदीय सचिव बनाये जाने पर एवं लोक निर्माण विभाग,गृह,जेल,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व,पर्यटन विभाग की कमान सोपने पर काँग्रेस प्रवक्ता डॉ.विकास पाठक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किये एवं संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय जी को बधाई दिए।


विप्र फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए विधायक विकास उपाध्याय को दी बधाई – डॉ.विकास पाठक
मेहनत और संघर्ष को मिली सफलता युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, ओर जिस मंत्री को हराये उसी का पद मिलने पर कार्यकर्ताओं और आम जनता के चेहरे पर दिखी खुशी.

विधायक विकास उपाध्याय जी को संसदीय सचिव बनाये जाने पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा, प्रदेश महामंत्री रितेश शर्मा, शहर अध्यक्ष मुल्कराज शर्मा, शहर महामंत्री बसंत तिवारी एवं समस्त विप्र बंधुओ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किये जिन्होंने विप्र समुदाय को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने ओर जिस मंत्री को हराये उसीका कार्यभार देने पर खुशी जाहिर की एवं विप्र विधायक विकास उपाध्याय को बधाई दिए। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा ने विप्र फाउंडेशन की ओर से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये बड़ा ही गर्व का विषय है जिसमे सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए विप्र समुदाय से विधायक विकास उपाध्याय को लोक निर्माण विभाग, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विप्र फाउंडेशन के शहर अध्यक्ष मुल्कराज शर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को बधाई दिए।

काँग्रेस के प्रवक्ता एवं विप्र फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी डॉ.विकास पाठक ने बताया कि ये कार्यकताओ के साथ-साथ समाज के लिए भी हर्ष का विषय है कि छत्तीसगढ़ के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए मेहनतकश एवं संघर्षशील को वो मुकाम दिए वो जिम्मेदारी दिए जो एक कार्यकर्ताओ के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है विधायक विकास उपाध्याय जी को संसदीय सचिव बनाये जाने पर हार्दिक आभार एवं जिस मंत्री को विधायक जी ने हराये थे उन्हें उसी विभाग में जिम्मेदारी देने पर खुशी जाहिर की विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय जी को लोक निर्माण विभाग, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग मिलने पर बधाई दिए। हम सब कार्यकर्ताओ को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर गर्व है जिन्होंने सभी वर्गों को ध्यान पर रखते हुए सकुशल रूप से सरकार के साथ साथ राज्य का संचालन कर रहे है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles