Thursday, March 28, 2024

पैदल घर लौट रही दो महिलाओं को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत, आरोपी फरार 

पैदल घर लौट रही दो महिलाओं को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत, आरोपी फरार

कवर्धा। तीज का त्योहार मनाकर पैदल घर लौट रहे दो महिलाओं को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने शव को बरामद किया है।

मृतिका का नाम दुर्गा पटेल और भगवंतिन पटेल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दो महिलाएं तीज मनाने अपने मामा के घर गए थे। वहीं आज दोनों म​हिलाएं पैदल अपने घर लौट रही थी। तभी लोहारा थाना क्षेत्र के चंदैनी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में लिया।

गंभीर रूप से घायल एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोहारा पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles