रायपुर. शनिवार को रायपुर में तीन नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 116 हो गई है। लोग अभी बाजारों और सड़कों पर लापरवाही करते दिखते हैं। भीड़ हर जगह लग रही है। कई लोग अब भी मास्क नहीं पहन रहे। कार्रवाई करने के पर लोग नगर निगम या जिला प्रशासन के कर्मचारियों से बहस करने और राजनीतिक रसूख दिखाने से भी नहीं चूकते। तेलीबांधा थाने में ऐसा ही विवादित मामला पहुंचा।

मास्क पर विवाद
रायपुर नगर निगम की तरफ से बताया गया कि शुक्रवार को सरकार के सभी मंत्रियों की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि प्रदेश में हर व्यक्ति को बाहर मास्क लगाना जरूरी है। शनिवार को जोन 3 के कर्मचारी मास्क या फेस कवर की जांच करने पहुंचे। जांच में मनीष सोनी नाम का युवक बिना मास्क लगाए पकड़ में आया। इसने कार्रवाई कर रही महिला स्वछता प्रेरक के साथ बदसलूकी की। मारपीट की धमकी दी और जुर्माना देने से इंकार कर दिया। महिला कर्मचारी ने इसकी शिकायत तेलीबांधा पुलिस से कर दी। विवाद बढ़ने पर युवक ने माफी मांगकर 300 रुपए का जुर्माना दिया।
राजधानी में अब तक हुईं यह कार्यवाहियाँ :
नगर निगम की इन कार्रवाइयों का देख इस बात को समझा जा सकता है कि अब भी लोग कोरोना संक्रमण के प्रति गंभीर नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में जोन 1 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 123 लोगों से 11800 रुपए, थूकने पर 231 लोगों से 26980 रुपए, सोशल डिस्टेंसिंग नियम तोड़ने पर 76 लोगों से 7750 रूपए, लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर 26 दुकानदारों से 73500 रूपए का जुर्माना लगाया। जोन 2 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 251 लोगों पर 34030 रूपए, लॉकडाउन में दुकान खोलने पर 23 दुकानदारों से 46000 रूपए का जुर्माना वसूला है। जोन 4 की टीम ने मास्क नहीं पहनने पर 1754 लोगो से 127130 रूपए, थूककर गंदगी फैलाने पर 122 लोगों से 1220 रूपए, सामाजिक दूरी नियम तोड़ने पर 57 लोगो से 10000 रुपए का जुर्माना लिया है।
best canadian online pharmacies
online pharmacy store
canadiandrugstore com
india online pharmacy
no prescription needed canadian pharmacy
This was a really helpful read. I appreciate the clear explanation and the effort put into this content. Looking forward to more posts like this.