Friday, April 26, 2024

3 साल 8 महीने के जुड़वा भाइयों ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया ,जानिए इनके कारनामे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहने वाले 3 साल 8 महीने के जुड़वा भाइयों ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। भारतीय नगर निवासी इवान शर्मा सबसे कम उम्र में इंसानी शरीर की हड्डियों के नाम और उनकी संख्या बताने वाले बच्चे बन गए हैं। उन्होंने 1 मिनट 22 सेकेंड में शरीर के किस अंग में कितनी हडि्डयां हैं, ये बताकर रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है। इवान ने इस प्रकार कुल 60 हडि्डयों के नाम उनकी संख्या के साथ बताकर रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं उनके जुड़वा भाई इयान शर्मा ने सबसे कम समय में शरीर के अंदर मौजूद 206 हड्डियों के नाम बताने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 34 सेकेंड्स में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

इवान शर्मा।
पिता को देखकर इंसानी हड्डियों में बढ़ी दिलचस्पी
इवान और इयान के माता-पिता (निहारिका शर्मा और हिमांशु शर्मा) बिलासपुर के निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। पिता हिमांशु हड्डियों के डॉक्टर हैं, वहीं मम्मी निहारिका दांत की डॉक्टर हैं। निहारिका बताती हैं कि इवान और इयान अक्सर अपने पिता को मरीजों से बात करते हुए सुनते थे। उनके घर में रखी एक्स-रे रिपोर्ट भी देखते थे। धीरे-धीरे पिता की बातों को बच्चों ने रिपीट करना शुरू कर दिया। दोनों भाइयों ने इंसानी शरीर में मौजूद हड्डियों के नाम बताने शुरू कर दिए।

ABCD सीखने की उम्र में इतने कठिन नामों को उनके मुंह से दोहराया जाना कहीं न कहीं माता-पिता के लिए भी हैरान करने वाला था। धीरे-धीरे घर में आने वाले मेहमानों के सामने भी बच्चों ने अपना टैलेंट दिखाना शुरू कर दिया। ऐसे ही कुछ मेहमानों में से किसी ने सजेस्ट किया की क्यों न इनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भेजा जाए। इसके बाद माता पिता ने अपने दोनों बच्चों का वीडियो बना कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम को भेजा था। जिसकी जांच के बाद दोनों भाइयों के नाम पर रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

इयान शर्मा।
इंग्लिश, फ्रेंच, और स्पेनिश भाषा का भी है ज्ञान
इवान और इयान की मम्मी निहारिका शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को इंग्लिश, फ्रेंच और स्पेनिश लैंग्वेज भी सिखाई है। दोनों बच्चे इन तीनों भाषा में लिखना, पढ़ना और बोलना जानते हैं। भविष्य को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा की बच्चों की उम्र अभी इतनी कम है कि आगे वह क्या करेंगे इसके बारे में तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। दोनों ने अभी स्कूल में पढ़ाई शुरू की है। लेकिन अधिकतर उनके परिचित और परिवार के सदस्य उनसे कहते हैं कि वह भविष्य के डॉक्टर तैयार कर रहे हैं। दोनों भाइयों का जन्म 26 अक्टूबर 2017 को हुआ था।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles