Tuesday, March 19, 2024

दुनिया के 36 देश देते है भारतीयों को ई-वीजा की सुविधा, तो 16 देशों में भारतीयों को ‘वीजा फ्री एंट्री’

दुनिया के 16 देशों में भारतीयों की वीजा फ्री एंट्री, कोई भी भारतीय इन देशों में बिना वीजा प्राप्त किए कर सकता है सैर

नई दिल्लीःविदेश यात्रा के दौरान ज्यादातर लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं यात्रा शुरु करने से पहले दूसरे देशों का वीजा हासिल करना एक और बड़ी समस्या होती है। लेकिन दुनिया के 16 देश भारतीयों को इस समस्या से पूरी तरह निजात दिला चुके हैं।

दरअसल दुनिया में 16 देश ऐसे हैं, जो भारतीयों से वीजा नहीं लेते हैं। जिसके कारण वीजा प्राप्त करने की झंझट के बारे में सोचे बिना ही भारतीय नागरिक इन देशों की यात्रा का भरपूर लित्फ उठा सकते हैं। यह जानकारी खुद विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने संसद के सत्र के दौरान पटल पर रखी।

मुरलीधरन के मुताबिक कि पड़ोसी देश नेपाल, भूटान सहित अन्य देश मसलन बारबाडोस, डोमिनिका, ग्रेनाडा, हैती, हांगकांग, मालदीव, मॉरीशस, मोंटसेराट, नीयू द्वीप, समोआ, सेनेगल, त्रिनिदाद और टोबैगो, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और सर्बिया जैसे देशों में घूमने के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी भारतीय बिना स्थानीय सरकार से वीजा प्राप्त किए इन देशों की सैर कर सकता है।

इसके अलावा राज्यसभा को एक लिखित जवाब में मुरलीधरन ने यह भी बताया कि ईरान, इंडोनेशिया और म्यांमार सहित दुनिया के 43 देश भारतीयों को वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा देते हैं। वहीं श्रीलंका, न्यूजीलैंड और मलेशिया सहित विश्व के 36 देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को ई-वीजा की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।

ऐसे में जाहिर है इन देशों की सैर के लिए भारतीयों को ज्यादा मशक्कत करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। हालांकि भारतीयों के लिए विदेश यात्रा को सहज बनाने के लिए केद्र सरकार अन्य देशों से भी इसी तरह के करार करने कोशिश कर रही है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles