छत्तीसगढ़ में 440 उर्दू विषय के शि‍क्षकों की जल्द होगी भर्ती, नगरीय प्रशासन ने सभी निकायों से मांगी भर्ती प्रक्रिया की जानकारी

छत्तीसगढ़ में 440 उर्दू विषय के शि‍क्षकों की जल्द होगी भर्ती, नगरीय प्रशासन ने सभी निकायों से मांगी भर्ती प्रक्रिया की जानकारी

राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 44 उर्दू के शिक्षक भर्ती हाेंगे। प्रदेश में शि‍क्षक वर्ग एक, वर्ग दो और वर्ग तीन के पदों में होगी भर्ती
रायपुर (राज्य ब्यूरो)। राज्य में वर्षों बाद उर्दू विषय के जानकार शिक्षकों की जल्द ही भर्ती होने वाली है। प्रदेश के नगरीय निकायों के स्कूलों में 440 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरी प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी संयुक्त संचालकों को पत्र लिखकर उर्दू शिक्षकों की भर्ती के संबंध में जानकारी मांगी है।
अफसरों ने बताया कि राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 44 उर्दू के शिक्षक भर्ती होनी है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में शि‍क्षक वर्ग एक, शि‍क्षक वर्ग दो और शि‍क्षक वर्ग तीन के पदों पर भर्ती की जानी है।
इन जिलों में इतने पद हैं खाली
रायपुर में 24 स्कूलों में 24 उर्दू विषय के पद रिक्त हैं। इसी तरह बिलासपुर के 41 स्कूलों के लिए वर्ग दो के 12 और वर्ग तीन के 35 शि‍क्षकों के पद रिक्त हैं। धमतरी में 15 स्कूलों में 29 पद, बेमेतरा में 26 स्कूलों में 26 पद, कवर्धा के 15 स्कूलों में 15 पद, कवर्धा में 19 स्कूलों के लिए 19 पद, जगदलपुर में 12 स्कूलों में 12 पद, दुर्ग के 68 स्कूलों में 70 पद, कोरिया के 15 स्कूलों में 17 पद, राजनांदगांव के 44 स्कूलों में 52पद, जांजगीर के 12 स्कूलों में 12 पद, दंतेवाड़ा के 15 स्कूलों में 17 पद, जशपुर के 27 स्कूलों में 27 पद, सरगुजा के 36 स्कूलों में 36 पद, रायगढ़ के 12 स्कूलेां में 12 पद, कांकेर के नौ स्कूलों में नौ पद और महासमुंद के 11 स्कूलों में 14 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जानी है।

Exit mobile version