Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
भिलाई/ प्रदेश के परिवहन आयुक्त के भतीजे ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सेक्टर-9 के 32 बंगले स्थित एक बंगले में परिवहन आयुक्त के साथ ही रहता था। उसने एक एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने तनाव के चलते फांसी लगाने की बात लिखी है। साथ ही यह भी लिखा है कि उसका कॅरियर बर्बाद हो गया है और पढ़ाई में उसका मन नहीं लग रहा है। इस कारण से वो आत्महत्या कर रहा है।

बता दें कि प्रदेश के परिवहन आयुक्त टीआर पैकरा 32 बंगला भिलाई में रहते हैं। उनका भतीजा आशीष पैकरा पिता देवनारायण पैकरा (17) उनके साथ ही रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। मृतक ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी। शुक्रवार की सुबह छह बजे उसे सभी लोगों ने बंगले में अखबार पढ़ता देखा था। उसके कुछ देर बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
बंगले में तैनात एक आरक्षक ने आकाश को फंदे पर लटका देखा तो उसने परिवहन आयुक्त टीआर पैकरा को जानकारी दी। उसे फौरन नीचे उतारा गया और अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक नौ माह पहले ही यहां आया था। अपने परिवहन आयुक्त टीआर पैकरा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। दिन में ही उसका पोस्टमार्टम कराया गया और शव को बागबहरा के लिए रवाना किया गया।
आधा हिंदी और आधा अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट
भिलाई नगर पुलिस ने घटना स्थल से दो पन्नाों का सुसाइड नोट जब्त किया था। एक पन्नाा हिंदी में लिखा है। जिसमें उसने इतना लिखा है कि बहुत दिनों बाद आज हिंदी लिखने का मन हो रहा है, लेकिन बहुत ज्यादा कुछ नहीं लिख सकता… अलोन।
इसके अलावा उसने लिखा है कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता है। मेरा कॅरियर बर्बाद हो चुका है और सिर्फ पैसा बर्बाद हो रहा है। इसलिए अपनी मर्जी आत्महत्या कर रहा हूं। वहीं दूसरा पन्नाा उसने अंग्रेजी में लिखा है। जिसमें उसने खुद के तनाव में होने की बात लिखी है। घटना से जुड़ी एक खास बात और ये है कि मृतक कभी अपने कमरे के दरवाजे को बंद नहीं करता था। 24 घंटे उसके कमरे का दरवाजा खुला रहता था और लाइट भी चालू रहती थी। जिस समय उसने फांसी लगाई, उस समय भी दरवाजा खुला हुआ था।
त्रिनाथ त्रिपाठी, टीआइ भिलाई नगर :
घटना स्थल से मिले सुसाइड नोट से यही लग रहा है कि मृतक काफी ज्यादा तनाव में था। अभी मर्ग कायम कर इसकी जांच शुरू की गई है। बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।