Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
भिलाई : छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के बेटे को पुलिस ने जुआ खेलते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस ने 10 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम ने मौके से 1 लाख 13 हजार की नकदी बरामद की है। फिलहाल सभी लोगों से पूछताछ जारी है।
पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना के बेटे सहित 10 लोग जुआ खेलते पकड़ाए, मौके से 1 लाख 13 हजार जब्त
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों से शिकायत मिली थी कि अहिवारा के दीना बाड़ी से लंबे समय में कुछ लोग यहां आकर जुआ खेलते हैं। मामले की जानकारी मिलते ही दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला और उनकी टीम मौके पर पहुंची। यहां पुलिस की टीम ने लाभचंद बाफना के बेटे सहित 10 अन्य लोगों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
696ky5
id8a1y