Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.
सहयोगी पत्रकार – किशोर कर(महासमुंद)
कोरोना वारियर्स सम्मान में भाजपा न.पा. अध्यक्ष ने लगाऐ पक्षपात के आरोप
महासमुंद – स्वाधीनता दिवस के जश्न के बीच महासमुन्द जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में पक्षपात किए जाने का मामला सामने आया है स्वाधीनता दिवस समारोह के दौरान नगरपालिका के कोरोनावरियर्स के सम्मान में पक्षपात किए जाने का आरोप महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने लगाया है.
हम आपको बता दें कि स्वाधीनता दिवस के मौके पर कोरोना वायरस से लड़ने वाले कोरोनावरियर्स का सम्मान जिला मुख्यालय में किया जाना था इस दौरान अनेक कोरोनावरियर्स का सम्मान भी किया गया लेकिन नगरपालिका प्रशासन की ओर से दिन रात एक कर मेहनत करने वाले कोरोनावरियर्स के सम्मान नहीं किया जाने का आरोप खुलकर सामने आया है इसके लिए जिला प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने के भी आरोप लग रहे हैं नगर पालिका महासमुंद के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने नगरपालिका के कोरोनावरियर्स को सम्मान नहीं मिलने की बात कहते हुए बताया कि भाजपा के लोग नगरपालिका में पदस्थ होने की वजह से प्रशासन की ओर से पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया है ।

उन्होंने कहा कि इस आशय की शिकायत उनके द्वारा कलेक्टर से भी की गई है उनके द्वारा दिखाने की बात कही गई है। नगर पालिका अध्यक्ष का आरोप है कि ऐसे ऐसे लोगों का सम्मान किया गया है जिनका कोरोना कॉल में उल्लेखनीय योगदान कहीं पर नहीं रहा है । नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद जिला प्रशासन द्वारा कराए गए सम्मान समारोह पर सवाल खड़े हो गए हैं।
देखें वीडियो :
07jwz6
ftis2y
vo453h