शाकिर मो. कुरैशी (अधिवक्ता) को छत्तीसगढ़ राज्य परिवहन विभाग द्वारा राज्य परिवहन प्राधिकरण में अशासकीय सदस्य नियुक्त किया गया है।

पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय के कट्टर समर्थक और कांग्रेस पार्टी के कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता शाकिर मो. कुरैशी (अधिवक्ता) को छत्तीसगढ़ राज्य परिवहन विभाग द्वारा राज्य परिवहन प्राधिकरण में अशासकीय सदस्य नियुक्त किया गया है।

शाकिर मोहम्मद कुरैशी ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी. परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर जी. पश्चिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय जी का आभार व्यक्त किया है।

श्री शाकिर मो. कुरैशी (अधिवक्ता) के राज्य परिवहन प्राधिकार समिति के अशासकीय पद पर नियुक्त होने पर हामिद हुसैन. राघवेंद्र सिंह सैयद अफसर अली उर्फ राजू भाई. अरविंद सिंह चीमा मनोज वर्मा, विजय भोई. ताराचंद कोसले. राकेश सिंह. निलेश ठाकुर, रणवीर आमरा. विनोद भारत. कु. शमीम परवीन. मोहन साहू. विजय लाजे आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।