आग्रह के बाद महाराष्ट्र सरकार ने दिया रोके गये बकरो के ट्रको को छोडने का आश्वासन

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

Reported by : सलीम कुरैशी (पालघर)

MDP महाराष्ट्र उपाध्यक्ष जावेद लुलानिया के आग्रह के बाद महाराष्ट्र सरकार ने दिया रोके गये बकरो के ट्रको को छोडने का आश्वासन

पालघर : MDP महाराष्ट्र उपाध्यक्ष जावेद लुलानिया की महाराष्ट्र विधायक, सांसद एवं जनप्रतिनिधीयो से महाराष्ट्र गुजरात बॉर्डर पर बकरो से भरे ट्रक महाराष्ट्र पोलीस द्वारा रोके जाने के सिलसिले मे बात हुई, जिस मे श्रमजीवी संघटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक पंडित, बहुजन विकास आघाडी के बोईसर के विधायक राजेश पाटील, मुंबई के प्रसिद्ध समाजसेवक इब्राहिम भाईजान, महाराष्ट्र सरकार के प्रतिनिधी हसन मुश्रीफ, पालघर के सांसद राजेंद्र गावित इत्यादी का समावेश है।

सांकेतिक चित्र

महाराष्ट्र गुजरात बॉर्डर पर महाराष्ट्र पोलीस द्वारा बकरो से भरे ट्रक जो बकरी ईद के सिलसिले मे बकरा मंडी जाने के लिए आये थे, उन्हे बॉर्डर पर ही रोक लिया गया है। इसकी जानकारी MDP महाराष्ट्र उपाध्यक्ष जावेद लुलानिया को मिली, जानकारी मिलते ही उन्होने महाराष्ट्र के जनप्रतिनिधी, विधायक, सांसद इन सभी से इस बारे में बातचीत की के किसी तरह भी इन ट्रको को परमिशन दिया जाये ताकी वह बकरी ईद से पहले अपने बकरो को जहा पहूचाना है, वहा पहुचा सके।

परंतु इन ट्रको का किसी भी तरह का कोई भी परमिशन ना होने के कारण और महाराष्ट्र में कोरोना महामारी को देखते हुए पोलीस प्रशासन द्वारा इन ट्रको को महाराष्ट्र गुजरात बॉर्डर पर ही रोक दिया गया है। जिसका मुख्य कारण है की जगह जगह बकरो की मंडी लगने से कोरोना महामारी के फैलने का खतरा है।

MDP महाराष्ट्र उपाध्यक्ष जावेद लुलानिया के आग्रह के बाद महाराष्ट्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही एक मीटिंग के बाद इस विषय पर निर्णय लेगी।

1 thought on “आग्रह के बाद महाराष्ट्र सरकार ने दिया रोके गये बकरो के ट्रको को छोडने का आश्वासन”

Leave a Comment