अलताफ अहमद बने छत्तीसगढ़‌ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष, किया पदभार ग्रहण

NAHIDA QURESHI

April 14, 2023

আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अलताफ अहमद बने छत्तीसगढ़‌ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष, किया पदभार ग्रहण

Published on: April 14, 2023
---Advertisement---

REPORTED By :- Nahida Qureshi

रायपुर  – छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष अलताफ अहमद ने आज पूर्वान्ह कार्यालय छत्तीसगढ़‌ मदरसा बोर्ड में अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अरुण वोरा विधायक एवं अध्यक्ष वेयर हाऊस कार्पोरेशन, महेन्द्र सिंह छाबड़ा अध्यक्ष छ.ग. राज्य अल्पसंख्यक आयोग धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग, इदरीस गांधी अध्यक्ष छ.ग. उर्दू अकादमी, मो. असलम अध्यक्ष छ.ग. हज कमेटी, मो. हफ़ीज़ ख़ान उपाध्यक्ष छ.ग. राज्य अल्पसंख्यक आयोग, एम. आर खान (सचिव), मो. इकबाल, गोविंद कुमार मिश्रा, डॉ. इम्तियाज अहमद अंसारी, सचिव छ.ग. मदरसा बोर्ड, विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर अरुण वोरा विधायक एवं अध्यक्ष वेयर हाऊस कॉर्पोरेशन महेन्द्र छाबड़ा अध्यक्ष छ.ग. राज्य अल्पसंख्यक आयोग एवं इदरीस गांधी छ.ग. उर्दू अकादमी सहित उपस्थित अतिथियों नें अलताफ अहमद को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।
इस अवसर पर अलताफ अहमद अध्यक्ष छ.ग. मदरसा बोर्ड ने माननीय भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. शासन का आभार व्यक्त किया। श्री अहमद ने कहा कि मुझे जो ज़िम्मेदारी दी गई है मैं पूरी लगन और मेहनत से उसे पूरा करूंगा। मदरसों के विकास और उत्थान के लिये विशेष रूप से कार्य योजना बनाकर कार्य करना है। मदरसों की जो समस्याऐं हैं निराकरण के लिए विशेष रूप से प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे सबके साथ न्याय होगा।
श्री अहमद ने कहा की मदरसा बोर्ड के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएंगे जिससे कि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हों। प्रारंभ में छ.ग. मदरसा बोर्ड के सचिव डॉ. इम्तियाज अहमद अंसारी सचिव छ.ग. मदरसा बोर्ड तथा पी.पी. द्विवेदी सहायक संचालक छ.ग. मदरसा बोर्ड एवं अनेक लोगों ने नव नियुक्त अध्यक्ष अलताफ अह‌मद का स्वागत किया।
पद‌भार ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों को अलताफ अहमद, अध्यक्ष छ.ग. मदरसा बोर्ड ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्व श्री अजय मिश्रा ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष तौहीद खान, इस्माइल अहमद, अनुप पाटिल, हेमंत तिवारी, चन्ने भटिया, रफीक खान, राकेश दुबे, संदीप बक्शी, शिवाकांत तिवारी, मो. उस्मानी, कल्याण सिंह ठाकुर, पाशी अली, संतोष यादव, सतीश वैष्णव सहित छ.ग. मदरसा बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now