Thursday, March 28, 2024

बिश्वनाथ को मिला यूनेस्को व अंतर्राष्ट्रीय गणितीय यूनिअन से आईडीएम 2021 का आयोजक

दंतेवाड़ा : यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय गणितीय यूनिअन के द्वारा नियंत्रित तथा इमेजिनरी ऑर्गनाइजेशन और क्लॉस त्सिरा स्टिफ्टंग के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस योजना संचालित किया जा रहा है। गणित स्थिरांक पाई (π) जिसका मूल्य 3.14 है, इसिको सूचित करते हुए मार्च 14 को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस तथा पाई दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आईडीएम 2021 के विषय वस्तु “बेहतर दुनिया के लिए गणित”, यूनेस्को द्वारा निर्धारित किया गया। वर्ष 2021 हेतु विश्व व्यापी 672, भारत में 11 कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें यह कार्यक्रम को विश्व स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करने हेतु भारत से दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ में कार्यरत आस्था विद्या मंदिर के शिक्षक तथा भारत सरकार विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था के आजीवन सदस्य अमुजुरि बिश्वनाथ को अधिकार रुप से अंतर्राष्ट्रीय गणितीय यूनिअन द्वारा मान्यता मिला।

छत्तीसगढ़ से एक मात्र आयोजक अमुजुरि बिश्वनाथ को यह मौका मिला। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, गणित प्रिय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, पेशेवर व्यक्तियों, वैज्ञानिकों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय गणित हप्ता 2021, मार्च 14 से 20 तक विभिन्न वेबीनर, प्रतियोगिता माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम को विश्व के विभिन्न प्रतिष्ठातनक 16 अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाएं, परिषदों तथा आयोगों से सहमति प्राप्त हुआ।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles