छत्तीसगढ़ की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने दुश्मनों पर हासिल की थी विजय

रायपुर. करगिल विजय दिवस पर भारतीय जवानों की शौर्यता को छत्तीसगढ़ वासियों ने नमन किया है। बता दें कि करगिल में पाकिस्तान ने घुसपैठ कर कब्जा कर लिया था। भारतीय सेना ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर युद्ध लड़ा था। 3 मई 1999 को करगिल युद्ध शुरू हुआ था। 60 दिन तक चले युद्ध में भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस के साथ 26 जुलाई 1999 को दुश्मनों पर विजय हासिल की थी।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने करगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा है कि देश में अमन, चैन एवं शांति बनाए रखने में सेना के जवान सतत् सजग रहते हैं। ऐसे वीर जवानों के हौसले एवं जज्बे के लिए देश का हर नागरिक कृतज्ञ है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करगिल विजय दिवस पर कहा कि देश के वीर सपूतों ने अपने अदम्य साहस और हौसलों से विपरीत परिस्थितियों में भी विजय हसिल कर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया था। मुख्यमंत्री ने करगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

Leave a Comment