दिनेश नायक बने जिला नायक, सहायक शिक्षक फेडरेशन के दिनेश बने अध्यक्ष

महासमुंद : सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला महासमुंद के अध्यक्ष पद का चुनाव सिरपुर की पावन धरा में हुआ। प्रांत से आए हुए चुनाव अधिकारी छोटे लाल साहू एवं थवाइत के निर्देशन में गरिमामयी ढंग से चुनाव हुआ।

चुनाव में नामांकन भरने वालों में ईश्वर चंद्राकर एवं दिनेश कुमार नायक दो उम्मीदवार थे। शत प्रतिशत मतदान होने के उपरांत दोनों उम्मीदवार को वरावर मतप्राप्त होने के कारण चिट पद्धति से दिनेश कुमार नायक विजयी घोषित हुए।

चुनाव अधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार नायक को प्रदान किया गया। उपस्थित मतदाताओं एवं सहायक शिक्षक फेडरेशन के शिक्षकों के बीच सहायक शिक्षक फेडरेशन के जयघोष के साथ ईश्वर चंद्राकर ने दिनेश कुमार नायक को तिलक लगा, पुष्पहार व श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दी। साथ ही दिनेश कुमार नायक ने सभी सदस्यों व्यक्त किया।

सभी सदस्यों का आभार मानते हुए ईश्वर चंद्राकर का तिलक वंदन कर संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। मतदाताओं में बाबूलाल ध्रुव, लव कुमार निर्मलकर, आत्मा राम साहू, मुनिया निर्मलकर, प्रकाश बघेल, विजय कुमार साहू, लोचन सिंह साहू, दीपाली वर्मा, शरण दास, हीराराम चौहान, योगेश कुमार बढ़ाई, सरस्वती पटेल, तुलसीराम पटेल, दिनेश प्रधान, नितेश साहू, नेहा गार्डिया, मनोज कुमार राय, उपेंद्र कुमार साहू, अंगद वारीक, सुषमा नंद, सुदर्शन साहु, पीताम्बर पाठक उपस्थित थे।

इनके अलावा सहायक शिक्षक फेडरेशन महासमुंद के उपस्थित समस्त सदस्यों एवम पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाईयां दी। अपने उद्बोधन के अंतिम सोपान में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने महासमुंद के समस्त सहायक शिक्षकों, उपस्थित मतदाताओं और सक्रिय सदस्यों का आभार व्यक्त किया।