Thursday, April 18, 2024

राइस मिल में लगी आग|

छत्तीसगढ़ के 2 अलग-अलग जिलों आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। कवर्धा के राइस मिल में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। जिसमें अंदर रखी करीब डेढ़ करोड़ रुपए की धान जलकर राख गई। इधर दुर्ग में एक कबाड़ की फैक्ट्री में सोमवार तड़के आग लग गई। जिसमें बताया जा रहा है कि 80 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

कवर्धा में पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। घटना पंडरिया थाना क्षेत्र की है। रमतला गांव में सिद्धार्थ राइस मिल के नाम से इस राइस मिल का संचालन हो रहा था। रोज की तरह कर्मचारी रविवार रात को काम करके लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ है

बताया जा रहा है कि चौकीदार मिल के सामने वाले अपने कमरे में सो रहा था। कुछ कर्मचारी भी सामने स्थित कमरे में सो रहे थे। उधर, आग लग गई। मगर इन्हें कुछ देर तक जानकारी ही नहीं मिली। ऐसे में जब आग की लपटे तेज हुई, तब जाकर चौकीदार की नींद खुली।

इसके बाद उसने कर्मचारियों को उठाया। फिर राइस मिल मालिक सिद्धार्थ जैन को इस बात की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस को भी खबर दी गई थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां भी मौके पर पहुंची थी। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

वहीं आग को जब तक काबू किया जाता। अंदर रखी पूरी धान जलकर राख हो गई। राइस मिल भी पूरी तरस से जल गया है। पुलिस का कहना है कि आग कैसे लगी अभी यह बताना संभव नहीं है। लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

दुर्ग में एक कबाड़ की फैक्ट्री में सोमवार तड़के आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर फैक्ट्री संचालक ने आग से 85 लाख रुपए का नुकसान होने का दावा किया है। जोकि पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक से बिल और दस्तावेज मांगे हैं

ये भी पढ़े

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles