Thursday, March 28, 2024

गोधन न्याय योजना का शुभारंभ, मंत्री उमेश नन्द कुमार पटेल के दिशा निर्देश से हुआ

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का, मंत्री उमेश नन्द कुमार पटेल के दिशा निर्देश से हुआ शुभारम्भ

खरसिया : नगर पालिका द्वारा स्थापित अस्थाई गौठान अटल आवास के सामने नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश सहिष, एवं समस्त पार्षदों के द्वारा सबसे पहले गौ पूजन से प्रारंभ किया गया।

गौ पूजन में मंतराचार्य पंडित नेत्रानंद दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ ग्रीन चर्या एवं दिनचर्या की थीम को अपनाते हुए नगर पालिका सीएमओ द्वारा अध्यक्ष महोदया को पेड़ प्रदान कर किया गया। उसी तरतम्य में उपाध्यक्ष एवं सभी 18 वार्डो के पार्षद तथा जनप्रतिनिधियों का स्वागत भी नगरपालिका के समस्त कर्मचारियों द्वारा मंत्री द्वारा चलाए गए अभियान ग्रीन चर्या में दिनचर्या की थीम के अनुरूप ही वृक्ष प्रदान कर किया गया।

सीएमओ द्वारा गोधन योजना को विस्तृत पढ़कर विवरण सहित सब को बताया कि खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा ने भूपेश सरकार की गोधन योजना को गौ पालक एवं गौ सेवकों के लिए वरदान बताया तथा सभी को छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली तिहार की बधाई दी ।

कार्यक्रम को नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रामकिशुन आदित्य शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणधीर शर्मा एवं वार्ड नंबर 5 की महिला पार्षद हेमा मनोज अग्रवाल ने भी संबोधित किया कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुनील शर्मा ने किया.

शर्मा ने नगरपालिका के 5 माह के कार्यकाल के संबंध में भी अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने बताया 3 माह से अधिक समय तक करोना महामारी से पूरे विश्व के साथ हम भी जूझ रहे हैं उसके उपरांत भी कांग्रेस की नीति रीती एवं मंत्री उमेश पटेल की प्रेरणा से नगर पालिका ने जन सेवा में नए आयाम स्थापित किए हैं. कई दशकों के बाद पहली बार नजर में जल संकट की समस्या पैदा नहीं हुई तथा पूरे शहर में कहीं भी एक भी टैंकर भेजवाने की जरूरत नहीं पड़ी।

इसी प्रकार वर्षा ऋतु प्रारंभ होने पर भारी वर्षा होने के बावजूद नगर में कहीं जलभराव नहीं रहा अर्थात नगर पालिका अपनी मूलभूत सेवा जैसे निराश्रित पेंशन, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, नगर में साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था गरीबी रेखा के राशन कार्ड, एवं प्रधानमंत्री आवास, इन सभी योजनाओं को बिना रोक टोक के तत्काल प्रभाव से कर रही है जिसका लाभ शहर की जनता उठा रही है.

समस्त उपस्थिति लोगो के धन्यवाद एवं आभार किया गया इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश सहित, पार्षद प्रतिनिधि राम शर्मा, इसके अलावा संगठन से शहर कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा देवकी राठौर तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्र आनंद दुबे रामकृष्ण आदित्य, परीक्षित राठौर, लाला राठौर, तथा नगरपालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रात्रे तथा पूरी नगर पालिका परिषद के कर्मचारी टीम उपस्थित रहे।

सफल मंच का संचालन राम शर्मा द्वारा किया गया सभा में गौ सेवक राकेश केसरवानी, छेदी शर्मा, जीतू ठाकुर, दिनेश शर्मा, गोलू शर्मा,और राजा खान पत्रकार की विशेष उपस्थिति रही.

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles