गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमित, BJP अध्यक्ष ने की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना संकट के बीच गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं. अमित शाह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

अमित शाह ने ट्विट कर कहा – ‘कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं.  मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.

वहीँ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.

2 thoughts on “गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना संक्रमित, BJP अध्यक्ष ने की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना”

Leave a Comment