Friday, April 19, 2024

म.प्र./ झोपड़ी में अवैध हथियारों की फैक्ट्री, हथियारों के बड़े जखीरे सहित 1 गिरफ्तार

झोपड़ी में अवैध हथियारों की फैक्ट्री, हथियारों के बड़े जखीरे सहित 1 गिरफ्तार

दतिया : मध्य प्रदेश उपचुनाव की तैयारियों के बीच दतिया पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। जिले के थाना धीरपुरा पुलिस ने ग्राम नयागांव मौजा में एक झोपड़ी से बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यह जानकारी एसपी दतिया अमन सिंह राठौर ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

SP ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई मुखबीर की सचूना के आधार पर की गई। थाना प्रभारी धीरपुरा यादवेंद्र सिंह गुर्जर ने टीम के साथ नयागांव में दबिश दी तो वहां से कुल 14 हथियारों के साथ आरोपी परशुराम पुत्र लल्लू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जोर बमौरी चौकी रानीपुरा थाना मऊ जिला झांसी यूपी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के कब्जे से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है जिसमे 4 नग 12 बोर की अधिया, 1 नग 315 बोर की अधिया, 1 डबल बैरल, 315 बोर की बन्दूक तथा 3 नग 315 बोर के कट्टे, 1 नग 12 बोर का कट्टा सहित 4 नग अधवनी अधिया कुल 14 नग जब्त किए गए है।

आरोपी परशुराम ने पूछ-ताछ में बताया की इस फैक्टरी के संचालन में दो अन्य लोग फिरोज खान तथा कादिर खान भी शामिल हैं। यह तीनों लोग अबैध हथियार बनाकर बेचने का कार्य करते थे। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कारवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने इस कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम को 30 हजार रुपये का इनाम दिए जाने हेतु वरिस्ठ अधिकारियों को अनुसंशा भेजने की बात कही है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles