Saturday, July 27, 2024

नियमतीकरण में तेजी लाने के निर्देश
राजस्व वसूली पर भी जोर

नियमतीकरण में तेजी लाने के निर्देश
राजस्व वसूली पर भी जोर

नगरीय निकाय विभाग के संचालक आयाज तम्बोली ने आज नगरीय निकाय विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यों की समीक्षा की।
आज दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में हुई बैठक में रायपुर नगर निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, बीरगांव नगर निगम के आयुक्त जयंत नाहटा नगरीय निकाय विभाग के संयुक्त संचालक एस के सुंदरानी, बी पी काशी तथा संचालनालय एवं निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में 9 सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा की गई।
संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अनाधिकृत भवन निर्माण का नियमतीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों पर समीक्षा के दौरान निगमों की जनसंख्या विकास की गति के परिपेक्ष्य में प्राप्त आवेदनों की संख्या पर असंतोष व्यक्त किया तथा इसे बढ़ाने के लिए निर्देश दिए गए।
राजस्व वसूली हेतु प्रस्तावों और इस हेतु हो रहे प्रयासों पर चर्चा के दौरान श्री तम्बोली ने राजस्व संग्रहण हेतु निर्धारित लक्ष्य को समयावधि हासिल करने निर्देश दिए। शासन की योजना अनुरूप निकाय की संपत्तियों को फ्री होल्ड में संपरिवर्तन की प्रक्रिया में भी अपेक्षित लक्ष्य के प्राप्ति हेतु गति लाने निर्देश दिए हैं।
इसके अतिरिक्त ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन, एसटीपी निर्माण, पी एम वाय मकान आबंटन विशेष कर मोर मकान मोर आस योजना अंतर्गत की प्रगति पर भी समीक्षा की गई।
संचालक महोदय द्वारा नगरीय निकायों के संचालनालय स्तर पर लंबित प्रकरणों में भी त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles