Friday, March 29, 2024

जशपुरनगर : प्याज दाम नियंत्रण रखने कलेक्टर और व्यापारियों की बैठक, कहा – लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर दर निर्धारित करें…

जशपुर नगर : कलेक्टर महादेव कावरे ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में व्यापारियों की बैठक लेकर लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्याज का निर्धारित करने के लिए कहा गया है।  उन्होंने व्यापारियों से कहा कि प्याज अधिक दामों पर बिक्री न करें और स्टाॅक पर भी अनावश्यत न रखने के लिए कहा गया है। बैठक में खाद्य अधिकारी ने बताया कि थोक व्यापारी 25 टन ही प्याज रख सकते है। फूटकर व्यापारी 2 टन ही स्टाॅक में प्याज रखने की अनुमति है।

थोक व्यापारियों ने बताया कि जिले में प्याज रांची, बिलासपुर, अम्बिकापुर से आता है। प्याज का थोक भाव मण्डी के हिसाब से उपर-नीचे होता रहता है। और मण्डी के हिसाब से ही दाप निर्धारित करके विक्रय किया जाता है। व्यापारियों ने बताया कि मार्केट में अभी 70 रुपए के हिसाब से प्याज का विक्रय कर रहे है। कलेक्टर ने व्यापारियों से आग्रह किया कि लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्याज का मूल्य निर्धारित करें।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उन्नेजा खातुन अंसारी एवं व्यापारी संघ के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles