Friday, April 26, 2024

कोरबा कलेक्टर ने नगर निगम सीमा में लॉकडाउन का निर्देश जारी किया

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में लॉकडाउन का ऐलान, अति आवश्यक सेवाओं के लिए नियत समय में दी गई छूट

कोरबा । कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरबा कलेक्टर ने नगर निगम सीमा में लॉकडाउन का निर्देश जारी किया है। लॉकडाउन की अवधि 22 जुलाई से 28 जुलाई रात 12 बजे तक होगी।

अति आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह 6 से 10 बजे तक का समय तय किया गया है। कलेक्टर किरण कौशल ने लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।

इससे पहले अंबिकापुर नगर निगम की सीमा में 22 से 28 तारीख तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी सेवाओं पर पाबंदी रहेगी। जिले की सीमाओं पर बैरियर लगाए जाएंगे। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी वाहनों के परिवहन पर रोक रहेगी। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए लोगों से नियमों के पालन करने की अपील की है।

वहीं बिलासपुर में 23 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। बिलासपुर नगर निगम, बिल्हा और बोदरी नगर पंचायत में लॉकडाउन किया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। आवश्यक गतिविधियों को लॉकडाउन में छूट रहेगी । बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए ये निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles