Reported by : सलीम कुरैशी (पालघर)…
महाराष्ट्र सरकार की कोरोना के लिए नयी गाइड लाइन…
11 ज़िले, जहाँ कोरोना के मामले ज़्यादा हैं, उन्हें छोड़ दूसरे जिलों के लिए रियायतों का ऐलान। महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया ब्रेक द चेन आर्डर।
नए नियमों के तहत, इन 11 जिलों को छोड़, राज्य के दूसरे जिलों में सभी दुकानों, शॉपिंग मॉल को सोमवार से शुक्रवार 8 बजे तक और शनिवार 3 बजे तक खुला रखा जा सकता है। रविवार को अत्यावाश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी दुकानें बंद रहेंगी।
पब्लिक गार्डन, प्लेग्राउंड को खोला जा रहा है।
सरकारी और निजी दफ्तर 100 फीसदी की क्षमता के साथ काम कर सकते हैं।
जिम, सैलून, ब्यूटी पार्लर को सोमवार से शुक्रवार 8 बजे तक और शनिवार 3 बजे तक खोला जा सकता है। इन्हें 50 फीसदी की क्षमता के साथ चलाया जाएगा। रविवार को यह सब बंद रहेंगे।
सिनेमा हॉल, धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।
रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ सोमवार से शुक्रवार शाम 4 बजे तक चलाया जा सकता है, पार्सल की सुविधा पहले की तरह शुरू होगी।
रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक बिना वजह बाहर निकलने पर रोक।
राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक जारी।
महाराष्ट्र में इन 11 जिलों को छोड़ कर लॉकडाउन में कुछ रियात दी गई है। अब 4 बजे के बजाये 8 बजे तक दुकाने खुली रहेगी।
- Kolhapur
- Sangli
- Satara
- Pune
- Ratnagiri
- Sindhudurg
- Solapur
- Ahmednagar
- Beed
- Raigad
- Palghar