Thursday, March 28, 2024

भारतीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने मेघदूत मोबाइल एप किया तैयार

अब एक क्लिक से मौसम का मिजाज जानिये, भारतीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने तैयार किया मेघदूत मोबाइल एप

जगदलपुर. अब लोगों को एक क्लिक से मौसम का मिजाज पता चल जाएगा। इसके लिए भारतीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने मेघदूत मोबाइल एप तैयार किया गया। इससे अलगे सात दिन तक मौसम में होने वाले बदलाव तापमान, बारिश व अन्य जानकारी मिल जाएगी।

यह एप सीधे भारतीय मौसम केंद्र से अपडेट होगा इसलिए इस एप में मौसम का तत्काल अपडेट मिलेगा। इससे लोग सतर्क रहें और किसानों के लिए जरूरी सुझाव और एडवायजरी भी इस एप पर उपलब्ध होगी।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान में पूर्वी बिहार और उसकेआसपास तक साइक्लोनिव सुर्कलेशन प्रभावी है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है और लगातार बारिश हो रही है। जिले में पिछले 24 घंटे में 13 मिमी बारिश : पिछले 24 घंटे में बस्तर जिले में 13.7 मिमी बारिश है है। सबसे ज्यादा बारिश बकावंड35. 9, जगदलपुर 23.2 लोहांडीगुड़ा 18. 4 मिमी बारिश हुई है।

अब तक जिले में 410. 8 मिर्म बारिश हो चुकी है। जिले में सोमवार से मौसम में बदलाव हुआ है शाम को मूसलाधार बारिश हुई। दिनभर रूक-रूक कर बारिश होती रही है। मौसम विभाग वे अनुसार अगले 24 घंटे में तेज बारिश का अनुमान है।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles