Thursday, March 28, 2024

‘नियम कानून जनता एवं विपक्ष के लिए है क्या ?’ – भाजयुमो नेता

Chhattisgarh Digest News Desk ; Edited by : Nahida Qureshi, Farhan Yunus.

नियम कानून जनता एवं विपक्ष के लिए है क्या ?

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ मे विपक्ष पर बैठे भाजपा नेता कोरोना काल मे सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधते नजर रही है, वहीं इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर जिला कार्यसमिति सदस्य रौशन सिंह भी इस बार सत्ता पक्ष में विराजमान कांग्रेस नेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर भी आरोप लगाते नजर आ रहे है.

सत्तापक्ष की तस्वीरे शेअर करते हुवे रौशन सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा –

” कोई भूल से मास्क न लगा पाए तो जुर्माना और सत्तापक्ष के लोग, क्यों नजर नही आ रहा अधिकारियों को डर है या दोहरा चरित्र लेकर डर से बैठे हो इस सरकार के नुमाइंदे बनकर.” प्रशासन को कुछ दिन पहले ही भाजपा के नेता ने 1000 का जुर्माना पटाया, निगम कमिश्नर ने 900 रु ज्यादा ले लिया।

सत्तादल के मुख्यमंत्री, विधायको, नेताओ को देखे ? कैसे बिना मास्क के सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया उड़ा रहे है ? इनके लिए अलग कानून और जनता के लिए अलग ऐसा क्यो ??

ऐसा लग रहा है पूरे छत्तीसगढ़ में अराजकता का माहौल बन गया है, नियम कानून सिर्फ जनता एवम विपक्ष के लिए हैं सत्ताधारी तो सत्ते के नशे में मदमस्त हैं। सरकार में बैठे अधिकारी भी मुकर्दशक बनकर देख रहे हैं ये अधिकारी क्या सिर्फ जनता के ऊपर करवाई करेंगे या सत्ताधारी नेताओं से डरकर उन्हें कुछ नहीं करेंगे.

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles