Saturday, July 27, 2024

मानसून ने दी दस्तक, जानिए कहा-कहा होगी भारी बारिश

राजस्थान/ चित्तौड़गढ़, कोटा, झुंझुनूं और जयपुर सहित कई जिलों में कुछ जगह बारिश हुई।

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 26-27 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 26 से 28 जून के बीच राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होगी। कोटा में शाम 7 बजे और राजधानी जयपुर में रात 9 बजे कुछ देर तेज बारिश हुई।

8 राज्यों में मानसून ने दी दस्तक
देश के कई राज्यों में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मानसून ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में दस्तक दी है। मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में अगले चार से पांच दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। इन राज्यों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं। असम में बारिश व बाढ़ से 19 जिलों के करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से सड़कें, ब्रिज, स्कूल की इमारतें ढह गई हैं।

8 शहरों में पारा 40° से ऊपर
आठ शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू में दिन का तापमान 42.2 डिग्री रहा।

Related Articles

Stay Connected

22,042FansLike
3,909FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles